दीवान शुगर्स मिल की स्थापना मूलतः १९८३ में हुई
थी। इस यूनिट ने टैक्नो प्रोजैक्ट लिमिटेड के रूप में एक औद्योगिक
एवं वित्तीय परामर्श सेवायें देकर अपनी उपस्थिति प्रस्तुत की। ३४.१५६
हैक्टेयर भूमि में स्थापित इस यूनिट ने ३१ जनवरी १९९५ को दीवान शुगर्स
लिमिटेड का रूप लेकर लगभग ५९ करोड रूपयें की लागत से एक नये चीनी
संयत्रं का निमार्ण किया जिसने अप्रैल १९९६ से २५०० टीडीसी सफेद क्रिस्टलीय
यूनिट का उत्पादन प्रारम्भ करने का लक्ष्य लिया। यह लक्ष्य धीरे धीरे
बढता हुआ ४००० टीडीसी तक पहुचॅ गया और इस लक्ष्य को हासिल करने में
लगभग ११६.४८ करोड रूपयें का व्यय किया गया।
प्रबंधन कमेटी के कुशल नेतृत्व एवं सफल मार्गदर्शन में इस यूनिट ने चीनी के उत्पादन
एवं मॉग के बीच तालमेल बैठाते हुये नवम्बर २००० से चीनी उत्पादन में
सर्वश्रेष्ठ
उत्पादन प्राप्त किया।
भारत की सबसे बडी एकीकृत कम्पनी के रूप में हम स्थायी व्यवसायी प्रथाओं के लिये
प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य विचारों, नवाचार, उत्कर्षता एवं कर्मचारियों
में उद्यम टीम वर्क को बढावा देना एवं अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय
गुणवत्ता एवं लाभ उठाने के लिये काम योग्यता, ईमानदारी को प्रोत्साहन
देना है।